कलवारी। थाना क्षेत्र के कुसौरा में दीवाल गिराने के आराेप में पुलिस ने चार लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में नरेंद्र कुमार चौधरी निवासी कुसौरा बाजार थाना कलवारी ने लिखा है कि वह गाटा संख्या 859 जो कुसौरा पावर हाउस के पश्चिम कुसौरी रोड पर स्थित है। उसने बैनामा करा कर उसका दाखिल खारिज भी करवा लिया है। अपने चौहद्दी के अनुसार पैमाइश करवा कर 5 जुलाई को निर्माण कार्य शुरू किया था। दीवाल बनते देख कुसौरा गांव के ही सुफियान, कुलसुम बानो, शबा तथा कलाम आए और जोड़े हुए दीवाल को दबंगई से गिरा दिए। फिर उसने 6 जुलाई को दोबारा दीवाल जोड़वा दिया। जिसे सुबह चारों लोग आकर फिर जबरदस्ती गिरा दिया। संवाद