पैकोलिया। थाना क्षेत्र सिरकोहिया गांव की एक महिला को दहेज के लिए मारने-पीटने व प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता प्रीति चौहान ने आरोप लगाया है कि करीब आठ साल पहले सिरकोहिया गांव निवासी रमेश चौहान के साथ उसकी शादी हुई थी। दहेज कम लाने पर पति रमेश, देवर अरविंद, ननद संगीता व अनीता मारते-पीटते हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं। संवाद