कलवारी। रंजिश बस युवक को मारने पीटने के मामले में पुलिस ने चार पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में सादिक अली निवासी कुरहा पट्टी पृथी थाना नगर ने लिखा है कि गांव के ही कुंदन, मनीष, अनमोल व कन्हैया शनिवार की रात लगभग 10:30 बजे एक राय होकर उसके बेटे अब्दुल रहमान को गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिए तथा जान से मारने की धमकी दी। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक चंद्रशेखर राम द्वारा किया जा रहा है। संवाद