बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने कोईलपुरा गांव में मारपीट के आरोप में बृहस्पतिवार को चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह 15 फरवरी को अपने घर में कपड़े की सिलाई कर रही थी। उनकी दादी बाहर बैठी थीं। इसी दौरान मोबाइल से फोटो लेने की बात और पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहा। विरोध करने पर मारने लगे। कहा कि अगर पुराने मुकदमे में सुलह नहीं करोगे तो मार देंगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आनंद भारती, प्रतीक, उर्मिला और अनीता देवी पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो