फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोर्ट के आदेश पर पांच पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। अगया निवासी विनोद कुमार ने तहरीर में बताया है कि वह बासापार निवासी जितेन्द्र के घर पर रहकर कई वर्षों से ड्राइवर का काम करते है। पीड़ित के अनुसार 25 सितंबर 2025 की शाम सात बजे विपक्षियों ने उनका रास्ता रोक लिया। जितेन्द्र ने गाड़ी का हार्न बजाया और रास्ते से हटने को कहा। इसी बात पर विपक्षी जातिसूचक व अपशब्द कहने लगे और मारापीटा। शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रत्नेश शुक्ला, आनन्द शुक्ला निवासी आमा शुक्ल, सूर्य किशोर शुक्ल, विजय कुमार और सतीश शुक्ल निवासी बासापार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें