फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रताड़ना के आरोप में बीडीसी सदस्य पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज इटबहरा के खिलाफ आईजीआरएस के माध्यम से बार-बार सूचना मांगना और प्रबंधक को प्रताड़ित करना क्षेत्र पंचायत सदस्य पर भारी पड़ गया। पुलिस ने विद्यालय के प्रबंधक की तहरीर पर शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य हृदय नारायन मिश्र पर प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इटबहरा गांव निवासी कामेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनका गौर-हलुआ मार्ग पर चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज है और वह प्रबंधक हैं। कुछ माह से परासडीह गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य हृदय नारायन मिश्र आईजीआरएस के माध्यम से लगातार विद्यालय के खिलाफ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते आ रहे हैं। अधिकारियों की जांच में कोई भी आरोप सही नहीं मिला है। बावजूद इसके हृदय नारायण मिश्र बार-बार प्रार्थनापत्र देकर परेशान और मानसिक उत्पीड़न भी कर रहे हैं। विद्यालय में बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
प्रबंधक कामेश सिंह ने आरोप लगाया है कि शासनादेश के अनुसार, कोई भी व्यक्ति आईजीआरएस पर अपने मोबाइल नंबर से अधिकतम दो सौ बार ही शिकायत दर्ज कर सकता है, जबकि हृदय नारायन मिश्र ने संस्था सहित अन्य संभ्रांत व्यक्तियों एवं अधिकारियों के खिलाफ करीब चार सौ बार से अधिक शिकायत की है।
विज्ञापन

आरोप है कि आईजीआरएस के माध्यम से लोगों को परेशान करते रहते हैं। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि इंटर कॉलेज के प्रबंधक कामेश सिंह की तहरीर पर परासडीह गांव के हृदय नारायन मिश्र पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें