सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने बीस ज्ञात और बीस अज्ञात पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोशल मीडिया पर धर्म के बारे में टिप्पणी करने का मामला गंभीर होता जा रहा है। आरोप है कि एक संप्रदाय के 30-40 लोग लाठी-डंडा लेकर एक व्यक्ति के घर पर चढ़ गए थे। इस मामले में पुलिस ने 20 नामजद और 20 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई। पुलिस ने सिविल लाइंस निवासी आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। मंगलवार शाम को दूसरे पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। आरोप लगाया कि केस दर्ज कराने के साथ ही वे लोग गोलबंद होकर टिप्पणी करने वाले के घर पर चढ़ गए। आरोप है कि आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।
कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि सात अप्रैल की घटना में तहरीर के मुताबिक 20 ज्ञात और 20 अज्ञात पर बलवा, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, धमकी, अपशब्द कहने आदि की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
बाजार में चुड़ियां खरीदती महिलाएं। संवाद
बाजार में चुड़ियां खरीदती महिलाएं। संवाद
बाजार में चुड़ियां खरीदती महिलाएं। संवाद
बाजार में चुड़ियां खरीदती महिलाएं। संवाद