नवरात्र पर दुर्गा मंदिर में पूजा करते लोग।
बस्ती। नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की।
रामेश्वरपुरी स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शहर से लेकर देहात तक देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों का मानना है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करते हैं, मां उनकी मनोकामना जरूर पूरी करती हैं। मंदिर के पुजारी राज प्रकाश ने बताया कि सुबह से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है।