फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर पालिका में आर्थिक संकट... विरोध में उतरे कर्मचारी

Wed, 22 Nov 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन और पारिश्रमिक न मिलने से कामकाज छोड़ कर्मचारियों ने शुरू किया धरना
विज्ञापन

पखवाड़े भर से ईओ न होने के कारण विभागीय कार्य प्रभावित, बजट का भी अभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। साल भर से आर्थिक संकट से जूझ रही नगर पालिका के पास अब अधिकारी और इंजीनियर भी नहीं रह गए हैं। कर्मचारियों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। वेतन, पारिश्रमिक न मिलने से क्षुब्ध कर्मचारी नगर विकास कर्मचारी महासंघ के बैनर तले मंगलवार से कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया। इससे कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
कर्ज में डूबी नगर पालिका शहर के विकास को कौन कहे कर्मचारियों काे नियमित रूप से वेतन भी नहीं दे पा रही है। आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों को दस माह से वेतन नहीं मिला है। नियमित कर्मचारी भी वेतन के लिए परेशान हैं। दिवाली जैसे त्योहार में भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका। इसलिए दीपावली के पहले कर्मचारियों ने पालिका के खिलाफ मोर्चा खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि वेतन भुगतान के लिए सुबह सात से दोपहर दो बजे तक पालिका कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। कहा कि ईओ का पद रिक्त होने से एक नवंबर से वित्तीय आहरण वितरण का कार्य बाधित है। इससे कर्मचारियों के वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। अब तक नए ईओ की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। ऐसे में धरना जारी रहेगा। इस मौके पर मो. वसीम, राजाराम, लैश मोहम्मद, सर्वेंद्र सिंह, दुर्गेश नंदन, रईस, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें