फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Wed, 23 Nov 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय  स्टेट बैंक गौर में 12 नवंबर को रकम के एक्सचेंज कराने के मामले में बैंक कर्मियों के बीच हुए विवाद में शाखा प्रबंधक पीपी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बैंक के लेखाकार पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


अपने कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियों में चल रहे एसबीआई गौर के लेखाकार मदनमोहन श्रीवास्तव 12 नवंबर को दस लाख रूपये के एक्सचेंज कराने को लेकर दूसरे बैंक कर्मी से भिड़ गए। आपस में मारपीट के बाद  पुलिस के हस्तक्षेप से मामला किसी तरह शांत हुआ था। लेकिन इसी बीच यह मामला बैंक के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ गया। जिस पर शाखा प्रबंधक गौर पीपी सिंह ने गौर थाने पर तहरीर देकर बैंक के लेखाकार मदनमोहन श्रीवास्तव के खिलाफ मनी लांड्रिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस सबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने  बताया कि शाखा प्रबंधक के तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया  है। यह भी बताया कि गलत तरीके से बैंक कर्मी दस लाख रूपये को एक्सचेंज कराना चाह रहे थे। इसी को लेकर आपस में विवाद किया था। तभी से जांच  चल रही थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें