संवाद न्यूज़ एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के रौसिंघापार में खेत में पानी चला रहे एक शख्स पर गांव के ही युवक ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। सिर पर डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया। जिससे वह बेहोश गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। श्यामदेव पांडेय ने तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही जितेंद्र आए और अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब इसका विरोध किया तो लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जितेन्द्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।