पैकोलिया। थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव में नाले की सफाई के दौरान हुए विवाद में पति-पत्नी की पिटाई के मामले में पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर दो लोगों पर बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, दौलतपुर गांव निवासी पवन कुमार ने आरोप लगाया है कि तीन अक्टूबर की शाम करीब सात बजे नाले की सफाई करते वक्त विपक्षी राधेश्याम और उनकी पत्नी सुशीला अपशब्द कहते लाठी-डंडे से उसकी पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने आई पत्नी नीतू देवी को भी मार पीटा। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर भेजा गया है। संवाद