सोनहा। ग्राम पंचायत अमरौली शुमाली टोला रामनगर गांव में लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के चार लोग चोटिल हो गए।
अमरौली शुमाली टोला रामनगर पुरवे के उदयभान ने सोमवार को तहरीर देकर बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे लेनदेन को लेकर गांव के चंद्रशेखर, विकास, अजीत निवासी बसथनवां व कुलदीप निवासी सिसवा खुर्द ने बड़े भाई चंद्रभान व भतीजे लक्ष्मी प्रसाद, कमलेश व भाभी अकालपता को अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। संवाद