फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन की रंजिश में मारपीट, तीन महिलाएं घायल

Thu, 30 Jan 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र के अनुपाखोर गांव का मामला,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के अनुपाखोर गांव में जमीन की रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। एक दीवार गिरा दी गई। एक पक्ष की तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनमें एक महिला बेहोश हो गई। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने तीनों को पीएचसी बनकटी पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, अनुपाखोर निवासी बजरंगी व नरेंद्र कुमार के बीच डीही आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। रीतू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बुधवार की सुबह करीब नौ बजे घर के सामने अलाव ताप रही थी। बजरंगी व उनकी पत्नी तथा बेटी के साथ ज्ञानपाल, राजपाल, अजीत, बृजभान ने मिलकर लाठ- डंडे लेकर घर पहुंच गए और गाली देते हुए पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पहुंची उसकी दोनों देवरानी पूनम व कविता के सिर पर लाठी से वार कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में पूछताछ की। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि तहरीर के अनुसार आरोपियों पर मारपीट, दीवार गिराने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें