फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन के विवाद में मारपीट, पांच पर केस

Tue, 26 Nov 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के पाल्हा में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के पाल्हा निवासी मथुरा प्रसाद ने तहरीर में आरोप लगाया है कि जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही ओम प्रकाश, राजितराम, पंकज कुमार, मनोज कुमार व लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंगेरवा निवासी राजमन हाथ में लाठी-डंडे से लैस होकर आए और अपशब्द कहने लगे। इसका विरोध किया तो लाठी-डंडे से पीटने लगे और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें