फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्चों के विवाद में मारपीट, तीन घायल

Sat, 17 Feb 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। कुइयां गांव मे बृहस्पतिवार रात बच्चों के विवाद में लाठी-डंडे से मारपीट हो गई। एक ही परिवार की एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी केे अनुसार, रात में हुई घटना में गांव के राम सूरत (24), उसकी पत्नी गुड़िया (21) तथा पिता संत राम (62) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पानी गिराने व बच्चों के विवाद में मारपीट की घटना हुई है। घायल राम सूरत की तहरीर पर उसी गांव की उषा देवी, परसुराम, अनीता तथा बिरजू की पत्नी पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें