फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में मारपीट, हवाई फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद में मारपीट, हवाई फायरिंग का आरोप
विज्ञापन

बहादुरपुर (बस्ती)। कलवारी थानांतर्गत अकसड़ा-बहादुरपुर मार्ग पर केंवचा गांव के पास शुक्रवार को पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई। बेइली निवासी मंतराम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह सुबह बहादुरपुर जा रहे थे। केंवचा गांव के पास बुधवार को हुए विवाद को लेकर गांव के रवि निवासी व पकड़ी मिश्राइन निवासी गोलू ने डंडा लेकर उनके ऊपर हमला कर दिया। उन्होंने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हवाई फायरिंग भी की।
विज्ञापन

जबकि रामजी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह उनका बेटा गोलू बेईली चैराहे पर स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर बैठा था। मंतराम पंद्रह-बीस लोगों के साथ आ धमके और बुधवार के विवाद को लेकर गाली-गलौच करने लगे। इसका विरोध दुकान पर काम करने वाले रवि ने किया। मंतराम के साथ आए लोग मारपीट पर आमादा हो गए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जांच सीओ अनिल कुमार सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें