फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भरू गांव में दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल

Fri, 10 Jan 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। भरू गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के युवक और उसकी मां और दूसरे पक्ष की चार महिलाएं घायल हो गईं।
पुलिस घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले गई। एक बाइक को भी लोगों ने तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, भरू गांव के जयराज चौहान और राजित राम चौहान के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। दोनों परिवार के लोग किसी ने किसी बात पर आए दिन मारपीट करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे दोनों परिवार के लोग विवाद करने लगे। आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर मारपीट करने लगे।
मारपीटटें जयराज चौहान की पत्नी मालती देवी (60) और जयराज की तीन बेटियां विजय लक्ष्मी(30), ज्ञान लक्ष्मी (28), श्रीलक्ष्मी (25) घायल हो गईं। जबकि राजितराम के पुत्र श्यामजी (18) को भी चोटें आई हैं।कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें