सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के पटखौली पूरब गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया। गांव के राम सागर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की सुबह दस बजे पुरानी रंजिश में गांव के राहुल ने उसे लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि घायल की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। संवाद