बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरी गांव में रैट होल से खेत में पानी जाने पर सोमवार को विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। दो महिलाओं समेत तीन घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। कुसौरी गांव के मकसूद आलम ने मंगलवार को कलवारी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनके खेत में बने रैट होल से सिराज अहमद के खेत में पानी चला गया। इससे नाराज सिराज व उनके बेटे अरमान उसे गाली दे रहे थे। विरोध करने पर दोनों लोग पिटाई करने लगे। बीच-बचाव करने आई पत्नी तरन्नुम बानो और मां हमीदा खातून को भी मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक रामकुंवर को सौंपी गई है।