नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एक युवक पर बेहोश कर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी ने वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने मंगलवार को नगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि लालगंज थाना का रहने वाला कन्हैया ने पहले दिल्ली में उसे दवा पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर यौन शोषण कर वीडियो बना लिया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता ने बताया कि नौ नवंबर की शाम करीब पांच बजे आरोपी ने उसे बाग में बुलाकर फिर यौन शोषण किया और मोबाइल छीनकर कर भाग गया। आरोप है कि 12 नवंबर को आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
थाना प्रभारी नगर विश्वमोहन राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी कन्हैया पर पॉक्सो एक्ट, यौन शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।