बस्ती। रुधौली पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में एफआईआर दर्ज किया है। पिपरपाती खुर्द निवासी तजीबुन्निशा ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने उन्हें व उनके परिजनों को रंजिशन अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। जिसमें उन्हें व उनकी बेटी को गंभीर चोट आई। पुलिस ने आरोपी फरीदा, साजिया, रिज्जू, शकील, शमीम, शहाबुद्दीन और शरालुद्दीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद