भानपुर। बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास नामक युवक की कट्टर भीड़ की ओर से की गई हत्या के विरोध में भानपुर कस्बे के युवाओं ने रुधौली तिराहे तक कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी और हिन्दुओं को एकजुट होने की अपील की। कुलदीप कसौधन, अनुराग पांडेय, मंगल पांडेय, हिमांशु गुप्ता, पवन गुप्ता, दीपक पांडेय, अभय पांडेय, सूरज गुप्ता, राकेश जायसवाल, राधे, शिवम पांडेय, मनीश कुमार मौजूद रहे। संवद