फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब 9:30 बजे जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कुरियार गांव निवासी रमेश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि गांव की पंचायत भूमि पर शिवपूजन कब्जा कर निर्माण करा रहे थे। इसी रंजिश को लेकर 12 मार्च की रात करीब 9:30 बजे शिवपूजन, मथुरा प्रसाद, बहादुर, फेकू, सेवालाल, रामजनम, संतोष, शिवांश, रामतौल व द्रारिका प्रसाद समेत कुछ अन्य लोग उनके घर पर पहुंच गए और उसके परिवार पर हमला कर दिया। इसमें वह और उनकी पत्नी आशा देवी घायल हो गईं। बेटे निखिल, भाई मल्लू तथा भतीजे दिलीप कुमार को भी चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें