बस्ती। रुधौली पुलिस ने जमीन के विवाद में हुए मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के भुसुड़ा उर्फ हनुमानगंज के निवासी इसहाक अहमद ने तहरीर देकर बताया कि 27 मई को रात 11 बजे विपक्षी जमीन के विवाद को लेकर गाली देते हुए उन्हें घर से घसीट कर कुल्हाड़ी व लाठी से मारना-पीटना शुरू कर दिया। गोली से जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने उसी गांव के एजाज अहमद, फिरोज खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।