हर्रैया। क्षेत्र के महाखरपुर गांव में सोमवार की खेत बंटवारे व जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष दरवाजे पर चढ़कर हाॅकी व लोहे की राॅड से दूसरे पक्ष के लोगों को पीट दिया। जिसमें कुल तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कुल छह लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र महाखरपुर गांव निवासी राजितराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार की सुबह विपक्षी चंद्र प्रकाश, धमेंद्र, मालती, अर्चना व अर्जुन, परसराम ने खेत बंटवारा व जोतने को लेकर एक राय होकर हाॅकी, लोहे राॅड व लोहे हथियार से लैस होकर उनके दरवाजे पर चढ़कर अपशब्द कहने लगे। मना करने पर उनके साथ उनकी बहु मिशला वर्मा, पुत्र अंश व रवि को मारपीट दिया। जिससे उनको गंभीर चोटें आई। इसके बाद आरोपित जान-माल की धमकी देकर भाग निकले। इस संबंध में हर्रैया सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।