फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गाय चराने को लेकर मारपीट, केस दर्ज

Mon, 04 Aug 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के भेलवल में गाय चराने के विवाद में लाठी-डंडे चले। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। भेलवल के अरुण कुमार ने तहरीर दी है कि गांव के सत्यम सिंह पुत्र बब्लु सिंह उर्फ वानर अपनी गाय को खोलकर हमारे खेत में चरने के लिए छोड़ दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारने लगा और जाति सूचक गालियां देने लगा। बीच बचाव करने आई उनकी मां शकुंतला व भाई शिवकुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें