फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज

Mon, 04 Aug 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नगर थाने में दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज किया है। आरोप है कि शौच के लिए घर से निकली युवती के साथ राम समुझ ने जबरदस्ती की थी। थाना क्षेत्र के नेउरी गाड़ा कुसरौत निवासी पीड़िता के पिता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री 22 अप्रैल 2025 को रात में शौच के लिए बाहर गई थी। रामसमुझ ने जबरन उसकी पुत्री के मुंह में गमछा ठूंस कर दुष्कर्म किया। शोर सुनकर परिजन घटना स्थल की तरफ गए तो गाली व धमकी देकर भाग गया। केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें