बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। देवरिया रामपुर निवासी बुधिराम का आरोप है कि फावड़े के विवाद को लेकर गांव के विपक्षी अपशब्द कहने लगे। मना करने पर मारपीट की। बीच-बचाव में आई पत्नी उषा देवी, बेटी सरिता को मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने जोगेन्द्र, सूरज, विरेन्द्र व रविन्द्र पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद