फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन विवाद में मारपीट, सेवानिवृत्त शिक्षक समेत तीन लोग घायल

Mon, 22 May 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज के महुलानी में जमीन के विवाद में मारपीट 
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के महुलानी गांव में जमीन विवाद में कुछ लोगों ने शिक्षक परिवार पर हमला बोल दिया। सेवानिवृत्त शिक्षक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। परिवार के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

महुलानी गांव के मनमोहन सोनी चार भाई हैं। राम किशुन, बृज मोहन, मनमोहन और मदन मोहन। इनमें मदनमोहन की मौत हो चुकी है। दूसरे भाई बृज मोहन सोनी ने अपनी जमीन को दुबौलिया थाना क्षेत्र के भरुकहवा गांव के रहने वाले राजेश कुमार पांडेय को बेच दी है। जमीन पर कब्जे को लेकर मनमोहन और राजेश कुमार पांडेय के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सिविल कोर्ट और एसडीएम कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। विवाद के चलते आए दिन दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे की लगातार शिकायत करते थे। ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार को दोपहर राजेश कुमार पांडेय विवादित जमीन पर बनी दीवार पर छत लगाना चाह रहे थे। मनमोहन पक्ष के लोगों ने विरोध जताया। कुछ ही देर में मामला तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में सेवानिवृत्त शिक्षक राम किशुन (75), लक्ष्मी सोनी (27) पत्नी पंकज सोनी, पुष्पा सोनी (32) चोटिल हो गईं। परिवार के लोग घायलों को सीएचसी कप्तानगंज ले गए। राम किशुन की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में केस दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कप्तानगंज के महुलानी में जमीन के विवाद में मारपीट 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें