फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन विवाद में मारपीट, तीन घायल, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के कुसौरा गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पीड़िता सलमा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तहरीर में सलमा ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम गांव की नूरजहां, जाकरून निशा, तबस्सुम और मेहविश ने पुरानी रंजिश के चलते पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर चारों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाव में आई उसकी मां नजरून निशा और बहन शाहीन बानो को भी पीटा गया। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें