महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र लबदहा गांव में दीवार निर्माण को लेकर शनिवार को सुबह दस बजे दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को थाने ले आई। सभी का शांति भंग में चालान कर दिया।
यहां के नौशाद दीवार का निर्माण करा रहे थे। इससे गली अवरुद्ध हो रही थी। दूसरे पक्ष के अब्दुल गफ्फार पुत्र मुहम्मद हुसेन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्रथम पक्ष अब्दुल रहमान, रफिफूल निशा, शहरुन निशा तथा अखूरून निशा व दूसरे पक्ष के अब्दुल गफ्फार, अरविदा खातून तथा माबूता खातून का शांति भंग में चालान कर दिया। संवाद