वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के भिउरा गांव में जमीन के विवाद में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस के पहुंचने के बावजूद दोनों पक्ष मारपीट करते रहे। जिससे गांव में लोक व्यवस्था भंग होने की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ आरोपियों को शांतिभंग की आशंका के तहत गिरफ्तार किया। साथ उन पर पुलिस की तरफ से शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश का केस भी दर्ज किया है। एक पक्ष के प्रेमनरायन मिश्र, रामबोध मिश्र, लीलाधर मिश्र व द्वितीय पक्ष के रजनीश मिश्र, सुधाकर मिश्र ,शिवांगी, आयुश मिश्र निवासी भिऊरा शामिल हैं। संवाद