फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मैरिज हाल के सामने मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़

Sun, 25 May 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान के लोहिया नगर वार्ड में एक मैरिज हाल के सामने मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। हालांकि, किसी पक्ष ने अब तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात गौर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर वार्ड निवासी कनिष्क अपने घर जा रहे थे। अभी वे अपने ही वार्ड में स्थित एक मैरिज हाल के समीप पंहुचे तो देखा की वहां वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा है और रास्ता अवरूद्ध हो गया है। घर जाने के लिए जब वह रास्ता देने की बात कही तो वहां कुछ लोगों से कहा सुनी होने लगी ।धीरे-धीरे मामला मारपीट में तब्दील हो गया। इस बीच आरोपितों ने कनिष्क सिंह के गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। चौकी इंचार्ज बभनान अनंत मिश्रा ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें