फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा पंडाल में मारपीट, छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा पूजा पंडाल में मारपीट, छह पर केस
विज्ञापन

बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के भानपुर कस्बे में शिव मंदिर के बगल में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शुक्रवार रात जमकर मारपीट हुई। हंगामा भी हुआ। शनिवार को पुलिस ने आयोजक की तहरीर पर छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया।
सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर कस्बे में शुक्रवार रात में शिव मंदिर के बगल स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के पास बच्चों में खेलने के दौरान विवाद हो गया था। विवाद के बाद एक पक्ष के बच्चे चले गए थे। आयोजक दीपक अग्रहरि का आरोप है कि मूर्ति के मुख अनावरण के लिए पूजन आदि का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान गांव के ही मो. हुसैन व अन्य वहां आ गए और पंडाल में सामान इधर-उधर फेंकने लगे। साथ ही गंदा कपड़ा लाकर भी फेंक दिया। अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए पंडाल में पूजन करने आई बबिता सोनी, शांति व शनि सोनी को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद की सूचना पाकर डायल 112 के साथ सीओ रुधौली प्रीती खरवार व प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय मौके पर पहुंचे। मामला शांत कराकर पंडाल में पूजा शुरू कराई। प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि आयोजक भानपुर बाबू निवासी दीपक अग्रहरि की तहरीर पर गांव के मो. हुसैन, छेदी, शकील, किताबुन्निशा समेत छह लोगों पर बलवा, मारपीट व धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें