फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बांस काटने के विवाद में मारपीट, 8 घायल

Fri, 13 Jun 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के सुरसा गांव में बांस काटने के विवाद में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि सुरसा गांव के गुलाब चंद यादव व भोला यादव के बीच जमीन का विवाद है। बुधवार की देर शाम गुलाब यादव बांस काट रहे थे। भोला यादव मना करने गए तो मारपीट हो गई। एक पक्ष के अरविंद (20), अमरीश (17), सर्वेश (50) व गुलाब के सिर, हाथ पैर में चोटें आईं। दूसरे पक्ष के भोलानाथ (35) के गर्दन व सिर में, विजय नाथ (33), संगीता (27) सहित चार को चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें