फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डिप्टी सीएम का दौरा निरस्त...दिनभर चली तैयारी

Fri, 13 Jun 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रधानाचार्य परिषद के ग्रीष्मकालीन चिंतन शिविर एवं प्रादेशिक सम्मेलन में शामिल होने आ रहे सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को पूरे दिन तैयारी चली। पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग खास तौर से विभागीय कील-कांटे दुरुस्त करता रहा। पार्टी स्तर पर भी स्वागत की तैयारी कर ली गई थी। मगर, अहमदाबाद विमान हादसे की वजह से देर शाम अचानक उनका कार्यक्रम निरस्त होने की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। इसकी पुष्टि के लिए लोग अपने-अपने तरीके से संपर्क करने लगे। रात 09:10 बजे सूचना विभाग की तरफ से डिप्टी सीएम के निजी सचिव ओम प्रकाश के पत्र का हवाला देते हुए सूचना जारी कर दी गई। शुक्रवार को डिप्टी सीएम को कई गैर सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होना था। प्रधानाचार्य परिषद के ग्रीष्मकालीन चिंतन शिविर एवं प्रादेशिक सम्मेलन का उद्घाटन भी उनसे कराया जाना था। प्रेस क्लब में पत्रकारों के कार्यक्रम में भी उन्हें शामिल होना था। मगर अचानक उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया।
विज्ञापन

-
काफिले की राह से हटवाए गया अतिक्रमण
- नगर पालिका के ईओ अंगद गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने डिप्टी सीएम के प्रस्तावित मार्ग पर देर शाम अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कंपनीबाग से सिविल लाइन चौराहे तक सड़क के किनारे झुग्गी- झोपड़ी डालकर रहने वाले आधा परिवारों को उजाड़ दिया गया। पटरियों पर रखे गए टीन शेड और झोपड़ी बुलडोजर से ध्वस्त कर दी गई। जिससे इसमें रहने वाले परिवार काफी देर तक परेशान दिखे। नगर पालिका टीम ने उन्हें अपने घर गृहस्थी का सामान अन्यत्र ले जाने का निर्देश दिया। इस दौरान घंटों अफरा- तफरी मची रही। बताया जा रहा कि डिप्टी सीएम का काफिला पुलिस लाइंस से निकलकर सिविल लाइंस चौराहा होते कार्यक्रम स्थल प्रेस क्लब और जीजीआईसी पहुंचना था। इसीलिए इस मार्ग पर पड़ने वाले अतिक्रमण को आनन- फानन हटाया गया।
-
कमर कसकर तैयार था स्वास्थ्य महकमा
- स्वास्थ्य मंत्रालय की कमान संभाल रहे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा कमर कसकर तैयार था। एडी हेल्थ डा. रामानंद व सीएमओ डा. राजीव निगम महिला अस्पताल में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिए। जिला अस्पताल में डिप्टी सीएम के लिए शेफ हाउस बनाया गया। फ्लीट के लिए एंबुलेंस, जीवन रक्षक उपकरण व औषधि की उपलब्धता के साथ चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई जा चुकी थी। हेलीपैड और कार्यक्रम स्थलों पर ड्यूटी लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें