बस्ती। नगर थानाक्षेत्र के बक्सर गांव में सोमवार को बिना कारण घर पर चढ़कर मारने-पीटने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है। बक्सर निवासी अफजल ने तहरीर दी है। जिसमें मो. सुहेल, मो.असहल,मो. अंसार व अन्य अज्ञात पर मारपीट का आरोप लगाया है। संवाद
चाकू के साथ एक गिरफ्तार
बस्ती। छावनी पुलिस ने मंगलवार को देवकली रानी नहर पुलिया के पास संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाने के रामपुर बारहकोनी निवासी रविंदर उर्फ विदेशी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। एसओ जनार्दन प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद