बस्ती। कोतवाली के दरिया खां मोड़ पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। माली टोला निवासी सूरज कुमार का आरोप है कि विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर अरुण व अभिषेक सोनकर को मारापीटा। वहां मौजूद उनके भाई दीपक दोनों को बचाने गया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। भीड़ जुटने पर भाग गए। पुलिस ने दरिया खां निवासी पुनीत, अनुज व चार-पांच अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद