बस्ती। अपनी दुकान पर ग्राहक बुलाने को लेकर दो दुकानदारों में मारपीट का मामला सामने आया है। तहरीर के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज तिराहा कमला मार्केट के पास होटल पर दो तीन ग्राहक आए जो सुरेन्द्र पाल की दुकान पर भोजन करना चाहते थे।
दुकान के बगल में दूसरे भोजनालय के दुकानदार ग्राहम को अपनी दुकान पर बुलाने लगे। इसे लेकर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने सुरेन्द्र पाल की तहरीर पर जगन्नाथ, गोपी, सोनू व सर्वजीत निवासी खीरीघाट भटोलवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। संवाद