फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो पक्षों में मारपीट, नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के पतेलवा मोहल्ले में सोमवार की रात दो पक्षों में जमकर घमासान हुआ। मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा 15 अज्ञात महिलाएं और 40-45 अन्य पर भी एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित पक्ष के अखिलेश यादव ने बताया कि उनके मकान पर हनुमान जी का हवन लगा हुआ है। सोमवार की शाम पड़ोसी गुड्डू के घर का एक बच्चा उनके घर पर पत्थर फेंक रहा था। मना करने पर वेे लोग एकजुट होकर उनके घर पर हमला बोल दिए।
इस दौरान ईट-पत्थर, लाठी डंडा और लोहे की रॉड से उन्हें मारने लगे लगे। बीच बचाव करने आए उनके भाई आलोक यादव, पत्नी सुनीता यादव तथा किराएदार प्रतिक्षा द्विवेदी, गोपाल धर द्विवेदी, देवेश द्विवेदी, रूपेश द्विवेदी, स्ट्रॉश द्विवेदी को भी मारा पीटा गया। महिलाओं के कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में पूर्व सभासद अब्दुल्ला, उनके बेटे तालिब, पक्कू ड्राइवर, नोमान, फैजान, कल्लू, मकी, सद्दाम, गुड्डू के अलावा 15 अज्ञात महिलाएं और 40 अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मुझे और बेटे को झूठ में फंसाया गया : मंगलवार को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नामजद आरोपी पूर्व सभासद अब्दुल्लाह ने एसपी समेत पुलिस उच्चाधिकारियों को पत्रक सौंपा है। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में हुए बवाल के दौरान उनके परिवार कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें और उनके बेटे तालिब को झूठ में फंसाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें