फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जीते-हारे सभासद समर्थकों में मारपीट, नौ का चालान

Mon, 15 May 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के देईसाड़ गांव मतगणना के बाद शनिवार रात दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

एक पक्ष के बृजेश यादव की माता मालती देवी दूसरी बार निर्दलीय सभासद निर्वाचित हुई हैं। बृजेश यादव कस्बे के एक शादी समारोह में गए थे। वहां कुर्सी पर बैठने को लेकर उनके प्रतिद्वंद्वी रहे भाजपा के सभासद प्रत्याशी सुभाष यादव से विवाद हो गया और मारपीट हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। निर्वाचित सभासद पक्ष के बृजेश के अलावा राजेश यादव, अरुणेश यादव, हरिश्चंद्र व अमन यादव शामिल हैं। जबकि हारे हुए भाजपा के प्रत्याशी पक्ष के राम अनुज यादव, शुभम यादव, किशनचंद, सुभाष यादव को भी पुलिस थाने ले गई। रविवार को दोनों पक्षों के नौ लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें