फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनरेगा के रुपये को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट, केस दर्ज

Sun, 24 Sep 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुबौलिया। मनरेगा के रुपये को लेकर थाना क्षेत्र के विशेषरगंज कस्बे में कहासुनी के बाद घर में घुसकर मारपीट व तोड़-फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

भकरही गांव निवासी अमन सिंह ने तहरीर दी है कि 21 सितंबर को घनश्याम से कुछ कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश को लेकर रात नौ बजे के करीब घनश्याम, शुभम, कंचन, हर्षिता, अनिल व दिलीप आदि एक राय होकर घर में घुस आए। अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने लगे। मेरी मां शकुंतला देवी बचाने आईं तो उन्हें भी मारा-पीटा। शोर सुनकर गांव के चंद्रप्रकाश व शमशाद भी पहुंचे। उनको भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं, इसी मामले में दूसरे पक्ष के घनश्याम की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद व आठ दस अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसमें बलवंत सिंह, शैलेश अग्रहरी, रजवंत सिंह, अमन सिंह, राम बाबू, हैप्पी सोनी, अजय गुप्ता निवासी भकरही थाना दुबौलिया शाामिल हैं। थानाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें