फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंगेतर ने किया दुष्कर्म, बाद में शादी से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के रुधौली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ उसके मंगेतर ने दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी की शादी सिद्धार्थनगर के रहने वाले रामप्रकाश के साथ करीब 10 माह पूर्व तय हुई थी। शादी, 23 नवंबर 2026 को होनी थी। इस बीच बेटी से बात करने के लिए उसके मंगेतर रामप्रकाश ने उसे एक मोबाइल दे दिया। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बीते पांच मई को उनके साले के बेटे का विवाह था।
इसमें शामिल होने के लिए वह सपरिवार गए थे। इसी दिन मंगेतर रामप्रकाश ने बेटी को फोन करके मिलने के लिए मंदिर के पास बुला लिया। रात करीब आठ बजे बेटी उससे मिलने चली गई। आरोप है कि यहां पर आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी रामप्रकाश ने शादी करने से भी मनाकर दिया। इस संबंध में जब युवती के पिता उससे पूछताछ करने गए तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामप्रकाश चौहान निवासी पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें