बस्ती। करवाचौथ पर जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। जिला अस्पताल में 800 मरीजों को परामर्श दिया गया, जबकि महिला अस्पताल में 176 मरीजों की जांच की गई।
जिला अस्पताल के एसआईसी ने बताया कि अस्पताल पहुंचे मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं दी गईं। इनमें वायरल बुखार और गले में खराश की शिकायत वाले मरीज अधिक रहे। वहीं, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मरीजों को अल्ट्रासाउंड और ब्लड जांच सहित अन्य जरूरी जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है।