फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन: अस्पतालों में नामित होंगे नोडल

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार नियोजन: अस्पतालों में नामित होंगे नोडल
विज्ञापन

बस्ती। बढ़ती जनसंख्या में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एक नई योजना लागू कर रहा है। जिसके तहत परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए हर शुक्रवार को अंतराल दिवस मनाया जाएगा। यह आयोजन प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर होगा। परिवार नियोजन के साधन के साथ ही काउंसिलिंग की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पतालों में नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे। 15 नवंबर से यह योजना संचालित होगी।
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि विस्फोटक स्थिति में हो रही जनसंख्या को नियंत्रण में यह योजना मददगार होगी। परिवार नियोजन के तहत अस्थाई विधियों को प्रोत्साहित करने के लिए अंतराल दिवस कार्यक्रम किए जाने का निर्णय लिया गया है। जो सभी सीएचसी और पीएचसी पर आयोजित होगा। जहां काउंसिलिंग की सुविधा के साथ ही परिवार नियोजन की सामग्री भी उपलब्ध होगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला स्तरीय अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी पर नोडल नामित होंगे। इकाई पर काउंसिलिंग के लिए एमबीबीएस डॉक्टर उपलब्ध होगा। आशा को आयोजन से दो दिन पहले सूचना दी जाएगी तथा वह अपने क्षेत्र के दंपतियों को कार्यक्रम में आने के लिए प्रेरित करेंगी। लाभार्थियों का डाटा उसी दिन एचएमआईएस पर फीड कराया जाएगा। परिवार नियोजन की सामग्री की सूचना एफपीएलएमआईएस पोर्टल पर अपडेट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत डिप्टी सीएमओ आरसीएच डॉ. आरसी वर्मा ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को अंतराल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इसकी तैयारी की जा रही हैं। 15 नवंबर से यह कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें