फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूद गई नदी में: सरयू पुल से नदी में कूदी 12वीं की छात्रा, बैग में मिला मोबाइल और सिम-तेज बहाव में लापता

Sat, 08 Aug 2026 05:37 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज

सार

थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार करीब दो बजे आस्था कुमारी (17) पुत्री हरिकृष्ण कुमार निवासी जमीरा, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ, सरयू पुल से नदी में कूद गई। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आपदा मित्र गोताखोरों और नाविकों ने नदी में उतरकर काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
छात्रा का सरयू नदी की घाट पर मिला स्कूल का बैग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़हलगंज-दोहरीघाट सरयू पुल से शनिवार दोपहर 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा ने नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, आपदा मित्र गोताखोर और नाविक मौके पर पहुंचे और नदी में छात्रा की तलाश शुरू की। तेज बहाव के कारण देर शाम तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका। तलाशी के दौरान नदी से उसका पिठ्ठू बैग बरामद हुआ, जिसमें कपड़े, एक सिम और टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार करीब दो बजे आस्था कुमारी (17) पुत्री हरिकृष्ण कुमार निवासी जमीरा, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ, सरयू पुल से नदी में कूद गई। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आपदा मित्र गोताखोरों और नाविकों ने नदी में उतरकर काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

आस्था दोहरीघाट स्थित पार्वती ग्रुप ऑफ कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। परिजनों और थाना दोहरीघाट पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के अनुसार, आस्था करीब एक माह से अपनी मौसी के घर गोरखपुर में रह रही थी और शनिवार को वहां से अपने घर जमीरा लौट रही थी। इसी दौरान उसने सरयू पुल से नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

पुलिस और गोताखोरों की टीम छात्रा की तलाश में नदी में अभियान चला रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें