एबीवीपी के छात्रों ने एसएसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन किया था
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रांत संगठन मंत्री पुनीत अग्रवाल की पिटाई मामले में शुक्रवार को चार और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान पुलिस कर्मियों ने अपेक्षित संयम और पेशेवर दक्षता का परिचय नहीं दिया, जिससे स्थिति बिगड़ गई। इस मामले में बृहस्पतिवार देर शाम ही इंस्पेक्टर संजय सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच बैठाई जा चुकी है।
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में आरक्षी दीपक यादव, रामचंदर यादव, अरविंद कुमार सिंह (वर्तमान तैनाती थाना खोराबार) और प्रवीण दुबे (वर्तमान तैनाती थाना कैंट) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि में चारों पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन गोरखपुर से संबद्ध किया गया है।