फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला थानेदार ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Sat, 14 Sep 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महिला थानाध्यक्ष डॉ. शालिनी सिंह ने शुक्रवार को बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं। उन्होंने आत्मरक्षा के साथ ही सुरक्षा और स्वावलंबन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में छात्राएं और महिलाएं घर से बाहर काम व पढ़ाई के लिए रहती हैं। ऐसे में उन्हें अधिकारों और सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। यदि हम जागरूक हो गए तो अधिकतर समस्याएं अपने आप खत्म हो जाएंगी। उन्होंने छात्राओं को निडरता के साथ आत्मरक्षा करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी छात्रा या महिला को कोई परेशान करता है तो वह तत्काल पुलिस से संपर्क करें, उनकी मदद की जाएगी। आसपास होने वाली घरेलू हिसा के बारे में भी पुलिस को सूचना दें, आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा। प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने थानाध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें