फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बॉक्सिंग, कबड्डी व जिम्नास्टिक में महिला खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाराणसी और आगरा में आयोजित हो रही प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका बॉक्सिंग, महिला कबड्डी और जिम्नास्टिक खेल में खिलाड़ी प्रतिभा दिखाने को बेताब हैं। इसके लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल की तारीख का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि एक से चार अगस्त तक वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग खेल के लिए जनपद स्तर पर 20 जुलाई और मंडल स्तर पर 21 जुलाई को सुबह 10 बजे शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन-ट्रायल होगा। प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी खेल के लिए खिलाड़ियों का चयन-ट्रायल 22 और 23 जुलाई को सुबह 10 बजे बस्ती स्टेडियम में होगा।
चार से पांच अगस्त के बीच आगरा में यह प्रतियोगिता चलेगी। इसके अलावा आगरा में चार से पांच अगस्त के बीच आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला जिम्नास्टिक खेल के लिए मंडलीय टीम के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 22 और 23 जुलाई को सुबह 10 बजे बस्ती स्टेडियम में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें